Headlines

Haldwani: गुलदार के स्कूल परिसर में घुसने से हड़कंप, वन विभाग ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू

Haldwani: गुलदार के स्कूल परिसर में घुसने से हड़कंप, वन विभाग ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू
शेयर करे-

Haldwani: शहर के नैनीताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल परिसर के भीतर एक गुलदार (तेंदुआ) आ घुसा। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पूरे परिसर को घेरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज (बेहोश) कर सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और अपने संरक्षण में ले लिया। इस प्रक्रिया के दौरान विशेष सावधानी बरती गई ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गुलदार पास के शीशमहल क्षेत्र से सटे जंगलों की ओर से स्कूल परिसर में दाखिल हुआ था। सौभाग्यवश, आज स्कूल में अवकाश था और बच्चे उपस्थित नहीं थे, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।

स्थानीय निवासियों और स्कूल प्रबंधन की तत्परता की सराहना की जा रही है, जिन्होंने समय रहते वन विभाग को सूचित कर सतर्कता बरती। फिलहाल आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की अफवाहों से बचें और स्वयं गुलदार के निकट जाने की कोशिश न करें।

Haldwani

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *