Headlines

Nainital: कल नैनीताल-हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे सीएम धामी, मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत

Haldwani News
शेयर करे-

Nainital: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 30 अप्रैल को एक दिवसीय जनपद नैनीताल दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 12:45 बजे कैलाखान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार से 01:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे, जहां 01:35 बजे तक उनका प्रवास प्रस्तावित है।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुंचेंगे और अपराह्न 02:15 बजे वहां से प्रस्थान कर 02:25 बजे पुनः कैलाखान हैलीपेड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 02:45 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचकर 02:55 बजे कार से रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 03:10 बजे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 04:35 बजे एफटीआई हैलीपेड से श्रीपुर बिछवा, उधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *