Headlines

Nainital: नैनीताल में शराबी झगड़ा बना मौत की वजह, युवक की हत्या कर खाई में फेंका, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Nainital: नैनीताल में शराबी झगड़ा बना मौत की वजह, युवक की हत्या कर खाई में फेंका, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल में एक गुमशुदगी का मामला हत्या में बदलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 23 अप्रैल 2026 को भावेश पाण्डे द्वारा थाना तल्लीताल में दी गई तहरीर के अनुसार, उनके होटल में कार्यरत 33 वर्षीय कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय 22 अप्रैल को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला।

मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डॉग स्क्वाड और ड्रोन की मदद से व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि घटना के दिन आरोपी और मृतक के बीच शराब के सेवन के बाद विवाद हुआ था। पूछताछ में मुख्य आरोपी कमल सिंह बिष्ट ने स्वीकार किया कि विवाद के दौरान गुस्से में आकर उसने और उसके साथियों ने दिनेश को गहरी खाई में धक्का दे दिया।

29 अप्रैल 2026 को साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कमल सिंह बिष्ट को बीएनएस-2023 की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

नैनीताल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गुमशुदगी का मामला सुलझा और हत्या की घटना का खुलासा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *