Haldwani: हल्द्वानी से सटे रानीबाग क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती आवाजाही ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार देर रात एक गुलदार घर के अंदर घुसने की कोशिश करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुलदार बालकनी में मौजूद कुत्ते को शिकार बनाने के इरादे से घर की सीढ़ियां चढ़ रहा था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद एक कुत्ता और बालकनी में दूसरा कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगे। कुत्तों के शोर से गुलदार घबरा गया और शिकार करने की कोशिश नाकाम रही।
इसके बाद गुलदार चुपचाप मौके से भाग निकला। हालांकि इस घटना ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी गुलदार की गतिविधियां देखी जा चुकी हैं, लेकिन इस तरह घर में घुसने की कोशिश ने खतरे को और गंभीर बना दिया है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Chief Editor, Aaj Khabar
