Headlines

Haldwani: बनभूलपुरा में दो समुदायों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में दो घायल, तनाव के बाद अर्धसैनिक बल तैनात

Haldwani: बनभूलपुरा में दो समुदायों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में दो घायल, तनाव के बाद अर्धसैनिक बल तैनात
शेयर करे-

Haldwani: बनभूलपुरा क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में रविवार देर रात दो समुदायों के बीच हुई झड़प ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। घटना की शुरुआत उस समय हुई जब लाइन नंबर 8 का एक युवक, जो कथित रूप से नशे की हालत में था, गांधीनगर में खेल रहे एक बच्चे को थप्पड़ मार बैठा। इससे आक्रोशित होकर बच्चे के परिजनों ने युवक को पकड़कर पीटा। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद इलाके में शांति बहाल की गई।

घटना के मद्देनज़र शहर के विभिन्न थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, वहीं एहतियात के तौर पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी कर दी गई है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

एसएचओ नीरज भाकुनी ने बताया कि हिंसा में शामिल चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद खुफिया विभाग को सतर्क कर दिया गया है और प्रशासन स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है ताकि भविष्य में कोई और अप्रिय घटना न हो।

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *