Nainital: नैनीताल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 312 पाउच और डिब्बे अवैध शराब बरामद किए हैं।
यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में हल्द्वानी, काठगोदाम, लालकुआं और मुखानी क्षेत्रों में चलाया गया। इन क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने तस्करों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
- प्रमोद आर्य – हल्द्वानी
- श्याम आर्य – काठगोदाम
- सुनील कुमार – लालकुआं
- सुमित राठौर – लालकुआं
- सुनीता (पत्नी चंद्र प्रकाश) – मुखानी
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने शराब तस्करी पर सख्ती जारी रखने के संकेत दिए हैं।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
