Nainital: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल के आदेशानुसार 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाओं के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
मौसम विभाग ने जनपद में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है। लगातार बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Chief Editor, Aaj Khabar
