Headlines

Haldwani: रक्सिया, कलसिया और देवखड़ी नालों के किनारे 150 भवन चिन्हित, मानसून से पहले प्रशासन ने जारी किए नोटिस

Haldwani: रक्सिया, कलसिया और देवखड़ी नालों के किनारे 150 भवन चिन्हित, मानसून से पहले प्रशासन ने जारी किए नोटिस
शेयर करे-

Haldwani: आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और जलभराव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी और राजस्व उप निरीक्षक काठगोदाम ने रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला और गोला नदी के आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संभावित रूप से प्रभावित होने वाले करीब 150 भवनों एवं संरचनाओं को चिन्हित कर संबंधित परिवारों को नोटिस जारी किए गए। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि मानसून के दौरान नदी और नालों का जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है, जिससे जन-धन की हानि की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने सभी परिवारों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से नदी और नालों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन और आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और सभी संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *