Headlines

Bhimtal: मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में भीमताल में नगर निकायों के सशक्तीकरण, विकास और वित्तीय सुधार पर हुआ व्यापक मंथन

Bhimtal: मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में भीमताल में नगर निकायों के सशक्तीकरण, विकास और वित्तीय सुधार पर हुआ व्यापक मंथन
शेयर करे-

Bhimtal: उत्तराखंड शासन के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन विभाग के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को भीमताल स्थित अनंत विला रिसोर्ट में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन में प्रदेशभर के विभिन्न नगर निकायों के अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक चुनौतियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक में नगर निकायों के समग्र विकास को लेकर कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान अर्बन चैलेंज फंड, नगर निकायों के लिए भूमि उपलब्धता, यूजर चार्ज व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, भवन मानचित्र स्वीकृति के अधिकार नगर निकायों को प्रदान करने, निकायों की स्वायत्तता को मजबूत करने, वित्तीय संसाधनों में वृद्धि, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सभी अध्यक्षों के सुझावों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि नगर निकायों के सशक्तीकरण एवं समग्र विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सम्मेलन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

For latest news updates click here

News Update
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *