Headlines

Nainital: नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट के चलते 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Nainital: नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट के चलते 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
शेयर करे-

Nainital: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद नैनीताल के लिए 9 जुलाई 2026 को जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जुलाई (गुरुवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग के अनुसार जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। संभावित आपदा और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *