Haldwani: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज मुकदमा संख्या 221/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज स्कूटी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी मंगलपड़ाव पुलिस टीम ने 8 जुलाई 2026 को चोरी हुई स्कूटी संख्या UK04AC0373 को बरामद कर लिया। चेकिंग के दौरान घास मंडी, मंगलपड़ाव क्षेत्र से आरोपी सौरभ आर्या को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ आर्या पुत्र योगेश आर्या, निवासी बागजाला, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में चौकी मंगलपड़ाव पुलिस टीम द्वारा की गई।

Chief Editor, Aaj Khabar
