Headlines

Haldwani: स्वराज आश्रम में मना कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस, आज़ादी से आधुनिक भारत तक पार्टी के योगदान पर हुई विचार गोष्ठी

Haldwani: स्वराज आश्रम में मना कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस, आज़ादी से आधुनिक भारत तक पार्टी के योगदान पर हुई विचार गोष्ठी
शेयर करे-

Haldwani: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा विचार–गोष्ठी एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका, लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा की गई।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की बुनियाद और उसके इतिहास का अभिन्न हिस्सा रही है। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के आधुनिक भारत के सपनों, मौलाना आज़ाद की वैचारिक विरासत, महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग तथा इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश की आत्मा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जब कांग्रेस के अस्तित्व पर प्रश्न उठाए जा रहे हैं, तब भारत की आज़ादी, एकता और लोकतंत्र की पूरी यात्रा स्वयं कांग्रेस की सबसे बड़ी गवाही है।

ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे ने कहा कि कांग्रेस 140 वर्ष पहले भी देश की आवाज़ थी, आज भी है और भविष्य में भी संविधान व जनहित की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

मुख्यवक्ता जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय ने कांग्रेस के 140 वर्षों के इतिहास, संघर्षों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि वर्तमान समय में पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व में तथा राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की गई भारत जोड़ो यात्रा ने देश की जनता से सीधा संवाद स्थापित कर लोकतंत्र की रक्षा का सशक्त संदेश दिया है।

कार्यक्रम में पार्षद भागीरथी बिष्ट, पूर्व पार्षद राधा आर्य, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, राधा चौधरी, देवकी देवी, सुनीता टम्टा, जगमोहन बगड़वाल, कैलाश साह, जगदीश वाणी, गोविंद बगड़वाल, संजू उप्रेती, संदीप जोशी, हरीश लाल वैध, भुवन चंद्र, प्रकाश चंद्र, चंदन भाकुनी, अमित रावत, एडवोकेट किशोर जोशी, एडवोकेट योगेंद्र पाठक, एडवोकेट शाद अली, एडवोकेट कोमल जायसवाल, मनोज भट्ट, प्रदीप बिष्ट, राजा रवि पांडे, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *