Headlines

Nainital: तरुण हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम जाल में फंसा कर पति–पत्नी ने की हत्या

Haldwani
शेयर करे-

Nainital: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में घटित तरुण सिंह रावत हत्याकांड का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में हत्या की साजिश रचने वाले पति–पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

31 मई 2025 को हल्द्वानी निवासी राधेश्याम रावत ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी थी कि उनके पुत्र तरुण सिंह रावत की हत्या गीता साहू नामक महिला ने अपने पति अनिल साहू के साथ मिलकर की है। शिकायत के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु. FIR संख्या 149/25 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी और थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को 1 जून 2025 को आंवला गेट चौकी से पहले इन्द्रानगर और गोला जंगल के बीच से गिरफ्तार किया गया।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पूछताछ में यह सामने आया कि मृतक तरुण सिंह रावत का गीता साहू से प्रेम संबंध था। गीता ने तरुण को अपने पति से तलाक लेकर विवाह करने का झांसा दिया था और उससे पैसे ऐंठती रही। जब तरुण को इस धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने अपने पैसे वापस मांगने का दबाव बनाया। इस पर पति–पत्नी ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

30/31 मई की रात को गीता ने तरुण को घर बुलाया और रुपये देने का बहाना कर रुकने को कहा। जब वह गहरी नींद में था, तो अनिल साहू ने बाहर से लाया गया बड़ा पत्थर उसके सिर पर मारकर हत्या कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:

  1. अनिल कुमार साहू पुत्र बिपाती लाल साहू
  2. गीता देवी साहू पत्नी अनिल साहू
    (निवासी – गौजाजाली उत्तर, पुरानी आईटीआई, बरेली रोड, हल्द्वानी, जिला नैनीताल)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. एसओ नीरज भाकुनी
  2. एसआई सुशील जोशी
  3. एसआई नीरज चौहान
  4. एसआई मनोज यादव
  5. कानि. 58 नापु भूपेन्द्र ज्येष्ठा
  6. कानि. 107 नापु हरीश रावत
  7. महिला कांस्टेबल सोनिया रानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को उल्लेखनीय कार्य के लिए ₹2,500 के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

Nainital

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *