Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में चोरी, लूट व चैन स्नैचिंग का किया खुलासा, लाखों की संपत्ति सहित छह आरोपी गिरफ्तार

Nainital: नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में चोरी, लूट व चैन स्नैचिंग का किया खुलासा, लाखों की संपत्ति सहित छह आरोपी गिरफ्तार
शेयर करे-

Haldwani:  नैनीताल जनपद के हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्रों में विगत माहों में हुई चोरी, नकबजनी, लूट और चैन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की चोरी की गई संपत्ति, मोबाइल फोन व मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनाओं की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की सहायता से अभियुक्तों को चिह्नित कर विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई: चोरी, लूट व चैन स्नैचिंग का खुलासा

इसमें हल्द्वानी और मुखानी थाना क्षेत्र की चार घटनाओं में बरामदगी की गई:

  1. दिनांक 27.05.2025 को रामलीला ग्राउंड के पास से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK04W 3607) चोरी।
  2. दिनांक 28.05.2025 को सीएमटी कॉलोनी, टीपी नगर में महिला से चैन स्नैचिंग – पीली धातु का लॉकेट बरामद।
  3. दिनांक 30.05.2025 को रूप नगर चौराहे के पास मोबाइल लूट – टेकनो स्पार्क और मोटोरोला कंपनी के दो मोबाइल बरामद।
  4. मुखानी क्षेत्र में महिला से चैन स्नैचिंग – पीली धातु का लॉकेट और चार दाने बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • मोहम्मद उमेर पुत्र मोहम्मद यामीन, निवासी गौजाजाली उत्तर उजाला, हाल निवासी ग्राम रिक्षा, थाना देवरनिया, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र 22 वर्ष।
    उक्त अभियुक्त के विरुद्ध बनभूलपुरा थाने में पूर्व से दो अभियोग दर्ज हैं।

दूसरी कार्रवाई: नकबजनी के मामलों का खुलासा

पुलिस द्वारा दर्जनभर से अधिक आभूषणों की चोरी व नकबजनी की घटनाओं में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:

  1. दिनांक 12.05.2025 – बजवालपुर, टीपी नगर क्षेत्र से पीली धातु की बालियाँ, 6 जोड़ी पायल, 3 अंगूठियाँ व अन्य आभूषण बरामद।
  2. दिनांक 20.04.2025 – भरतपुर, कमलुवागांजा में घर से चोरी गए पीली धातु के हार, नथ, टॉप्स, अंगूठियाँ आदि बरामद।
  3. दिनांक 08.05.2025 – दिवान विहार, कठधरिया से चोरी हुए मंगलसूत्र का पेंडल, टॉप्स और अन्य धातु के गहने बरामद।
  4. दिनांक 02.03.2025 – गीतांजली लेन, हिम्मतपुर मल्ला से पीली व सफेद धातु के गहनों की बरामदगी।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अशरफ पुत्र लतीफ अहमद – निवासी इस्लामनगर, नई बस्ती खटीमा, उधमसिंह नगर, उम्र 40 वर्ष।
  2. अकील अहमद पुत्र मुन्ने – निवासी इस्लामनगर, थाना खटीमा, उम्र 26 वर्ष।
  3. मानु प्रताप पुत्र लेखराज – निवासी रसूलपुर, थाना शीशगढ़, बरेली, उम्र 20 वर्ष।
  4. धर्मेंद्र पुत्र रामलाल – निवासी राईनाबाद, थाना बहेड़ी, बरेली, उम्र 37 वर्ष।

अपराधिक इतिहास:

  • अशरफ पर उधमसिंह नगर में 24, पीलीभीत व बरेली में 10 अभियोग (नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर)।
  • अकील अहमद पर उधमसिंह नगर में 14, पीलीभीत व बरेली में 11 अभियोग दर्ज हैं। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारीगण:

टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव (कोतवाली हल्द्वानी), थानाध्यक्ष दिनेश जोशी (मुखानी), उपनिरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट, फिरोज आलम (साइबर सेल), गगनदीप सिंह, मनोज अधिकारी, रजनी आर्य सहित 20 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुरस्कार की घोषणा:

एसएसपी नैनीताल द्वारा सफल अनावरण और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को ₹2,500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *