Haldwani: रंगों के उत्सव होली का उल्लास सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने रंगों से खेलते हुए जीवन के हर रंग को अपनाने का संदेश दिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली गायन व नृत्य के साथ कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सर्वमंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने सभी से इको-फ्रेंडली होली मनाने का आह्वान करते हुए रासायनिक रंगों से बचने और प्राकृतिक रंगों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही छात्रों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान सुरेश चन्द्र मिश्रा, महेश जोशी, वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर प्रदीप मित्रा, एस.एस. कपकोटी, ऋचा कर्नाटक, त्रिभुवन जोशी, कोमल बिष्ट, शीला बिष्ट, नीमा पाण्डेय, धनेश्वरी, रीना कार्की, उदिता पाण्डेय, आई.डी. जोशी, प्रकाश शर्मा, रुचिता पाण्डेय, दीपक जोशी, सुनीता पाण्डेय, मंजू जोशी, वी.एस. बजेठा, बी.सी. सती, नेहा बिष्ट, पुष्पा उप्रेती, के.सी. पन्त, मोहन जोशी, पुष्कर राजपूत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। रंगारंग प्रस्तुतियों और होली गीतों ने पूरे परिसर को उत्सवी माहौल में सराबोर कर दिया।

Chief Editor, Aaj Khabar
