Headlines

Haldwani: जेईई में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी का परचम, शौर्य कत्युरा 97.38 व भावेश जोशी 91.11 परसेंटाइल के साथ चमके

Haldwani: जेईई में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी का परचम, शौर्य कत्युरा 97.38 व भावेश जोशी 91.11 परसेंटाइल के साथ चमके
शेयर करे-

Haldwani:  राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित आईआईटी जेईई परीक्षा में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्र शौर्य कत्युरा ने 97.38 परसेंटाइल तथा भावेश जोशी ने 91.11 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।

दोनों छात्रों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की जा सकती है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का लक्ष्य लेकर चल रहे इन विद्यार्थियों ने अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख दी है।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।

इस अवसर पर एस.सी. मिश्रा, महेश जोशी, अकैडमिक कोऑर्डिनेटर बी.बी. जोशी, नीमा पाण्डेय, वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर प्रदीप मित्रा, आई.डी. जोशी, प्रकाश शर्मा, एस.एस. कपकोटी, कोमल बिष्ट, मंजू जोशी सहित समस्त शिक्षकों ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *