Headlines

Uttarakhand: डोट्याल गांव के पास अनियंत्रित पिकअप खाई में गिरी, 7 मजदूरों में से 5 घायल और एक की हालत गंभीर

Haldwani Newss
शेयर करे-

Uttarakhand: सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकअप संख्या UK 19 CA 1126 डोट्याल गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पिकअप चालक सकाम सिंह उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी सराय खेत, सल्ट मजदूरों को काम पर ले जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाया।

घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल देवायल सल्ट भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

हादसे में घायल व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है —

चंदन सिंह (24 वर्ष) निवासी कोलू पुर, नेपाल

सुभाष (22 वर्ष) निवासी नेपाल — गंभीर घायल

चंद्रसेन (36 वर्ष) निवासी फतेहपुर, बिजनौर — घायल

बिजेंद्र (31 वर्ष) निवासी हिदायतपुर, बिजनौर — घायल

राजेंद्र (31 वर्ष) निवासी किला खेड़ा, उधम सिंह नगर — घायल

मोबिन (24 वर्ष) निवासी सवालदेव पश्चिम, रामनगर

सकाम सिंह बिष्ट उर्फ सोनू निवासी सराय खेत, सल्ट — घायल

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *