Headlines

Haldwani: धामी सरकार ने बदले हल्द्वानी की दो सड़कों के नाम, मेयर गजराज बिष्ट ने किया शुभारंभ

Haldwani: धामी सरकार ने बदले हल्द्वानी की दो सड़कों के नाम, मेयर गजराज बिष्ट ने किया शुभारंभ
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड की धामी सरकार द्वारा प्रदेश में 18 स्थानों के नाम बदले जाने के तहत हल्द्वानी की दो प्रमुख सड़कों के नाम भी परिवर्तित कर दिए गए हैं। गुरुवार को मेयर गजराज बिष्ट की उपस्थिति में नवाबी रोड को “अटल मार्ग” और पंचक्की-आईटीआई रोड को “गुरु गोलवलकर मार्ग” नाम दिया गया।

मेयर गजराज बिष्ट ने इन दोनों सड़कों पर नए नामों के साइन बोर्ड लगाए और कहा कि शहर की अन्य सड़कों के नाम भी जल्द बदले जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद अब हल्द्वानी में कई अन्य स्थानों के नाम बदलने की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है।

Haldwani

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *