Headlines

Dehradun: जिला आबकारी अधिकारी चमोली का स्थानांतरण, वरिष्ठ निरीक्षक को मिला अतिरिक्त प्रभार

Dehradun: जिला आबकारी अधिकारी चमोली का स्थानांतरण, वरिष्ठ निरीक्षक को मिला अतिरिक्त प्रभार
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक आधार पर जिला आबकारी अधिकारी, चमोली श्री दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी का कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तराखंड में तत्काल प्रभाव से सम्बद्ध कर दिया है। सम्बद्ध अवधि के दौरान उनके वेतन एवं अन्य देयकों का व्यय आबकारी आयुक्त कार्यालय द्वारा किया जाएगा।

इसी के साथ, जनपद चमोली में कार्यरत वरिष्ठतम आबकारी निरीक्षक को अग्रिम आदेशों तक प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी, चमोली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हालांकि, इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *