Headlines

Dehradun: वक्फ़ संशोधन विधेयक से न्यायिक पारदर्शिता को मिलेगी मजबूती: मुख्यमंत्री धामी

Dehradun News
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वक्फ़ संशोधन विधेयक के दोनों सदनों में पारित होने को पारदर्शिता, न्याय और सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सुशासन और न्यायिक सुधारों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह विधेयक किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से झूठे और अवैध दावों पर रोक लगेगी, जिससे भूमि और संपत्ति से जुड़े विवादों का निष्पक्ष समाधान संभव होगा।

धामी ने यह भी कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता, कानूनी स्पष्टता और न्यायिक संतुलन स्थापित करना है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग न हो और वे समाज के व्यापक हित में उपयोग की जाएं।

Dehradun

For latest News updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *