Headlines

Haldwani: हल्द्वानी दौरे पर आज मुख्यमंत्री धामी, खेल महोत्सव का करेंगे शुभारंभ और आपदा समीक्षा बैठक में होंगे शामिल

Haldwani News
शेयर करे-

Haldwani: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार 19 सितम्बर को जनपद भ्रमण पर रहेंगे। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत नवाजिश खलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:50 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 12:50 बजे गौलापार हैलीपैड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री अपराह्न 1 बजे मानसखण्ड हॉल, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम गौलापार में फैन्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एशियन कैडेट कम इंडिया 2025 का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद अपराह्न 3 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस काठगोदाम में आपदा से हुई क्षति, विद्युत, पेयजल एवं मोटरमार्गों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *