Haldwani: जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को हल्द्वानी क्षेत्र के दो चिकित्सा जांच केंद्रों—राघव पैथ लेब मुखानी और सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर हीरानगर—का पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वेता भंडारी, ललित ढोंडियाल और जगदीश चंद्र शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर में कई गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। अल्ट्रासाउंड के लिए 26 मरीजों की पर्चियाँ काटी गई थीं, लेकिन मौके पर रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं थे। स्टाफ कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। एएनसी रजिस्टर और फॉर्म-एफ पर रेडियोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर भी नहीं मिले। जब निरीक्षण टीम ने सीसीटीवी फुटेज मांगा तो स्टाफ ने कैमरा खराब होने की बात कही।
गंभीर लापरवाही को देखते हुए जांच टीम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और चाबी मौके पर ही जब्त कर ली। केंद्र को तीन दिनों के भीतर स्पष्टिकरण देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
वहीं राघव पैथ लेब मुखानी में दस्तावेज और व्यवस्थाएँ संतोषजनक मिलीं।

Chief Editor, Aaj Khabar
