Bhimtal: महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देशों के बाद भीमताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला से छेड़छाड़, धमकी और अपहरण की कोशिश में लिप्त दोनों आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना 19 नवंबर की रात की है, जब दो बाइक सवार युवकों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़, गाली–गलौज की और उसे धमकाते हुए अपहरण का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर थाना भीमताल में मुकदमा दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक जगदीश चन्द्र के निर्देशन और सीओ भवाली अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेज़ी से सुरागरसी कर दोनों अभियुक्तों को चंद घंटों में हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- प्रेम सिंह मेहता, पुत्र प्रताप सिंह
हाल पता: नौकुचियाताल, भीमताल
मूल पता: ग्राम अनरसा, पो. देवलचौरा, बागेश्वर
उम्र: 40 वर्ष - धर्मेन्द्र, पुत्र नैन सिंह
हाल पता: नौकुचियाताल, भीमताल
मूल पता: चमोली सैड़, पो. बानघाट, थाना सतपुली, पौड़ी गढ़वाल
उम्र: 25 वर्ष
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को नियमानुसार कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम:
थानाध्यक्ष संजीत राठौड़, उ.नि. आशा बिष्ट, अ.उ.नि. गणेश सिंह राणा, कानि. नरेश परिहार

Chief Editor, Aaj Khabar
