Haldwani: चिकित्सा शिक्षा विभाग देहरादून के निदेशक डा. अजय आर्या ने आज सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय का व्यापक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, रेडियोलॉजी विभाग, डायलिसिस यूनिट, टीएमटी लैब, मेडिसिन आईसीयू, ट्रॉमा आईसीयू और आपातकालीन विभाग सहित विभिन्न इकाइयों में मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।
निरीक्षण उपरांत डा. आर्या ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आधुनिक उपकरण अस्पताल में उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि जिन उपकरणों की कमी है, उन्हें शीघ्र उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्पेशलिटी एवं सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों की कमी दूर करने के प्रयास तेजी से जारी हैं, जिससे जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी।
इस दौरान उन्होंने नर्सिंग अधिकारियों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के समय डा. अरुण जोशी, चिकित्सा अधीक्षक; जी.बी. मौल टी. मैथ्यू, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट; डा. ईला चौधरी, डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट; रवि पाल उप प्रबंधक विद्युत; चंद्रशेखर गुरुरानी कंप्यूटर प्रोग्रामर; एवं हिमांशु वाष्र्णेय सहायक जनसंपर्क अधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar
