Headlines

Haldwani: ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता, बनभूलपुरा में 19 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक को दबोचा

Haldwani: ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता, बनभूलपुरा में 19 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक को दबोचा
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई के दौरान बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक युवक को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 19 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

बरामद इंजेक्शनों में 09 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन (0.3 mg/ml) और 10 फेनिरामिन मेलिएट (एविल) इंजेक्शन शामिल हैं, जिनका उपयोग नशे के रूप में किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 58/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमान (25 वर्ष), पुत्र अतीक, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी हुई है।

इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक बबीता मेहरा, कांस्टेबल महबूब अली, सुनील कुमार और सुच्चा सिंह शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *