Haldwani: नए शिक्षा सत्र में फीस और किताबों के मनमाने दाम वसूले जाने की शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। हल्द्वानी शहर के चार निजी स्कूलों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) गोविंद राम जायसवाल ने जांच कमेटी का गठन करते हुए दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
शिकायतें ऑर्डन पब्लिक स्कूल, मदर ग्लोरी पब्लिक स्कूल, निर्मला स्कूल हल्द्वानी और एसजीआरआर बिंदल पब्लिक स्कूल के खिलाफ मिली थीं। सीईओ ने इन स्कूलों की जांच के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी ओर बुक सेलर्स की मनमानी पर भी शिकंजा कसा गया है। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और जीएसटी विभाग की संयुक्त टीमों ने हाल ही में हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में बुक स्टोर्स पर छापेमारी की थी। जांच में बिना आईएसबीएन नंबर की किताबें बेचने, बिना पक्के बिल के बिक्री और दस्तावेजों में गड़बड़ी जैसे मामले सामने आए।
राज्यकर विभाग की ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट ने बताया कि सात बुक सेलर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नोटिस का जवाब 15 दिन के भीतर देना अनिवार्य है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
