Headlines

Haldwani: कुमायूँ टाइम्स के संपादक कृष्ण कुमार गुप्ता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

Haldwani: कुमायूँ टाइम्स के संपादक कृष्ण कुमार गुप्ता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक
शेयर करे-

Haldwani: वरिष्ठ पत्रकार और कुमायूँ टाइम्स के संपादक कृष्ण कुमार गुप्ता (88) का रविवार को हृदयघात से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

गुप्ता अपने निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में सदैव समाजहित को प्राथमिकता दी और युवा पत्रकारों को सत्यनिष्ठ पत्रकारिता की राह दिखायी।

परिजनों ने बताया कि गुप्ता ने जीवनभर समाज और पत्रकारिता के माध्यम से जनसेवा को ही अपना उद्देश्य माना। उनका सरल स्वभाव और सहज व्यक्तित्व सभी को सदैव स्मरण रहेगा। पत्रकार समुदाय ने उन्हें क्षेत्रीय पत्रकारिता का एक सशक्त और प्रेरणादायी स्तंभ बताया और कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है।

अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके आवास से राजपुरा गोलागेट श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *