Headlines

Haldwani: हल्द्वानी के बैंक में फर्जीवाड़ा, खातेधारक के नाम पर पिथौरागढ़ निवासी को 15 लाख का लोन जारी

Haldwani: हल्द्वानी के बैंक में फर्जीवाड़ा, खातेधारक के नाम पर पिथौरागढ़ निवासी को 15 लाख का लोन जारी
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक निजी बैंक में गंभीर बैंकिंग फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां एक खाते का गलत उपयोग कर पिथौरागढ़ निवासी युवक को कुल 15 लाख रुपये का लोन दे दिया गया, जबकि खाते का वास्तविक धारक इस पूरे लेनदेन से अनजान रहा।

भोटिया पड़ाव, नैनीताल रोड निवासी युवक ने बताया कि उसके पिता का शहर के एक निजी बैंक में खाता है, जिससे नियमित रूप से लेनदेन किया जाता है। हाल ही में जब वह किसी कार्य से बैंक पहुंचे, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बैंक रिकॉर्ड में उनके नाम पर पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति को दो बार लोन दिया गया था—पहली बार पांच लाख रुपये और दूसरी बार दस लाख रुपये।

हैरानी की बात यह है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा लोन की मासिक किस्तें भी नियमित रूप से जमा की जा रही हैं। इससे पीड़ित परिवार को आशंका है कि बैंक स्तर पर गंभीर लापरवाही या मिलीभगत के चलते यह फर्जीवाड़ा हुआ है।

पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी बैंक स्टाफ को दे दी है और पुलिस को लिखित शिकायत देने की तैयारी की जा रही है। बताया गया कि यह लोन वर्ष 2022 से चल रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *