Headlines

Nainital: शहीद स्मृति दिवस पर नैनीताल पुलिस ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन

Nainital: शहीद स्मृति दिवस पर नैनीताल पुलिस ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन
शेयर करे-

Nainital: शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2026 को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जनपद के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों और इकाइयों में दो मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों के बलिदान को नमन किया गया।

पुलिस कार्यालय नैनीताल में एसपी संचार आर.डी. मठपाल एवं सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया। सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने, समाज में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

पुलिस कार्यालय नैनीताल और पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी सहित जनपद के सभी थानों, कार्यालयों एवं पुलिस इकाइयों में भी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहीदों की स्मृति में मौन धारण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *