Headlines

Haldwani: घरेलू गैस की कालाबाजारी पर सख्ती, हल्द्वानी में एसडीएम ने गैस एजेंसियों के साथ की समीक्षा बैठक

Haldwani: घरेलू गैस की कालाबाजारी पर सख्ती, हल्द्वानी में एसडीएम ने गैस एजेंसियों के साथ की समीक्षा बैठक
शेयर करे-

Haldwani: जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने और क्षेत्र में गैस आपूर्ति की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में गैस एजेंसियों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न गैस एजेंसियों से गैस वितरण की विस्तृत जानकारी ली गई। KMVN के प्रबंधक ने बताया कि उनके यहां कुल 30,578 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। फरवरी माह में 19,734 उपभोक्ताओं को गैस वितरित की गई, जबकि जनवरी माह में 21,000 उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई गई। मार्च माह में 10 तारीख तक 5,200 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किए जा चुके हैं।

अन्य गैस एजेंसियों से भी गैस वितरण और उपलब्धता को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि SDMS सॉफ्टवेयर और IVRS ऐप के ठीक से काम न करने के कारण पिछले दो दिनों से ऑनलाइन गैस बुकिंग में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को समन्वित प्रयास करने होंगे। विशेष रूप से ऐसे गैस कनेक्शन या कार्ड जो लंबे समय से उपयोग में नहीं थे और अचानक सक्रिय होकर बुकिंग कराने लगते हैं, उनके माध्यम से कालाबाजारी की आशंका रहती है। ऐसे मामलों की निगरानी और रोकथाम के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि यदि किसी भी स्तर पर गैस सप्लाई में समस्या उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना समय रहते प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में क्षितिज गैस एजेंसी, KMVN, आशीर्वाद गैस एजेंसी, बिष्ट गैस एजेंसी, ज्वाला गैस एजेंसी और सरमाज गैस एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *