Headlines

Nainital: नौकरी के बहाने घर में घुसकर उड़ाए गैस सिलेंडर, मुखानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Nainital: नौकरी के बहाने घर में घुसकर उड़ाए गैस सिलेंडर, मुखानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल में गैस सिलेंडर चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुखानी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में रहने वाली श्वेता क्यूरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 मार्च से 11 अप्रैल 2026 के बीच उनके घर की बाउंड्री कूदकर चोर ने गैलरी में रखे दो भारत गैस और एक इंडियन गैस सिलेंडर चोरी कर लिए।

शिकायत के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 45/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया।

पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध की तलाश तेज कर दी। 17 अप्रैल को सूचना मिली कि संदिग्ध चंबल पुल के पास देखा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक बल प्रयोग के साथ आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप कुमार (26 वर्ष) निवासी दमुवाढूंगा, काठगोदाम बताया। आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले पीड़िता के घर ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है और इसी दौरान उसने मौके की जानकारी हासिल कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी की निशानदेही पर संतोषी माता मंदिर के पास स्थित एक बाग से चोरी किए गए तीनों गैस सिलेंडर बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *