Haldwani: भुजियाघाट के पास पैर फिसलने से गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य टम्टा का शव बरामद कर लिया गया है। आदित्य रामपुर रोड स्थित टीपी नगर क्षेत्र का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक, आदित्य भुजियाघाट के पास गौला नदी में बह गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और फायर टीम ने युवक की तलाश में अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम को आदित्य का शव राजपुरा क्षेत्र में गौला नदी के किनारे बरामद हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर से आदित्य के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Chief Editor, Aaj Khabar
