Haldwani: काठगोदाम प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान ने गौला नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में हो रही भारी बारिश और समय-समय पर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर और बहाव तेजी से बढ़ सकता है, जिससे पुल को भी नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पुल का इस्तेमाल केवल आवागमन के लिए करें। पुल पर अनावश्यक रूप से रुकने, फोटो या वीडियो बनाने और किसी भी प्रकार का कंटेंट तैयार करने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रशासन का सहयोग करें।

Chief Editor, Aaj Khabar
