Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में आभूषण निर्माण के नाम पर सामूहिक ठगी, एसएसपी नैनीताल के पास पहुंचे पीड़ित

Haldwani: हल्द्वानी में आभूषण निर्माण के नाम पर सामूहिक ठगी, एसएसपी नैनीताल के पास पहुंचे पीड़ित
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में सोने के आभूषण बनाने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला सामने आया है। इस संबंध में बड़ी संख्या में पीड़ित सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखानी थाने और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को जांच के निर्देश दिए हैं।

पीड़ितों का आरोप है कि हल्दूचौड़ क्षेत्र के एक सुनार नरेंद्र उर्फ नीरज ने सोने-चांदी के आभूषण बनाने और चमकाने के नाम पर कई लोगों से नगद रुपये और कीमती धातु ली, लेकिन तय समय पर आभूषण लौटाने के बजाय वह दुकान बंद कर फरार हो गया। बताया गया कि आरोपी 6 फरवरी से लापता है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

गुजरौड़ा निवासी पुष्पा कन्याल ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने आरोपी को 20 ग्राम सोने का आभूषण बनाने के लिए एक लाख 85 हजार रुपये दिए थे। आभूषण 8 फरवरी को मिलने थे, लेकिन उससे दो दिन पहले ही आरोपी दुकान बंद कर फरार हो गया। जब पीड़ित उसके घर पहुंचे तो उसकी पत्नी ने भी सामान लौटाने से इनकार कर दिया। इस मामले की शिकायत पहले मुखानी थाने में भी दी जा चुकी है।

अन्य शिकायतकर्ताओं ने भी आरोप लगाया कि आरोपी ने 20 ग्राम, 21 ग्राम, 26 ग्राम सहित अलग-अलग मात्रा में सोना लेकर आभूषण तैयार करने का भरोसा दिया और फिर सभी से संपर्क तोड़ लिया। सामूहिक रूप से सामने आए इस ठगी के मामले को गंभीर मानते हुए एसएसपी ने जांच की जिम्मेदारी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ मुखानी थाना के थानाध्यक्ष सुशील जोशी को सौंपी है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *