Headlines

Bhimtal: भीमताल में बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाया मनोबल, सीडीओ ने दिए सफलता के मंत्र

Bhimtal: भीमताल में बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाया मनोबल, सीडीओ ने दिए सफलता के मंत्र
शेयर करे-

Bhimtal: आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों के मनोबल को सशक्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षार्थियों से संवाद कर परीक्षा में सफलता के लिए उपयोगी सुझाव साझा किए।

मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रों को समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ दी गई परीक्षा ही सफलता की कुंजी होती है। विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने की सलाह देते हुए उन्होंने संतुलित व पौष्टिक भोजन करने पर भी जोर दिया।

सीडीओ ने सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लक्ष्य पर केंद्रित रहकर पूरी लगन से तैयारी करें, सफलता निश्चित मिलेगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *