Headlines

Haldwani: टांडा जंगल में संविदाकर्मी की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उतारा मौत के घाट

Haldwani: टांडा जंगल में संविदाकर्मी की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उतारा मौत के घाट
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत 50 वर्षीय मेवा लाल की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मृतक के करीबी साथी पर शक जताते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार टीपी नगर चौकी क्षेत्र के टांडा जंगल में देर रात एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मेवा लाल निवासी कौशांबी, उत्तर प्रदेश के रूप में की। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से हल्द्वानी में रहकर वन विभाग में संविदा कर्मी के तौर पर कार्य कर रहा था।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आसपास से अहम साक्ष्य जुटाए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे आपसी विवाद या पुरानी रंजिश कारण हो सकती है। फिलहाल संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *