Headlines

Haldwani: हल्द्वानी आयकर भवन में राजभाषा संगोष्ठी आयोजित, अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

Haldwani: हल्द्वानी आयकर भवन में राजभाषा संगोष्ठी आयोजित, अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
शेयर करे-

Haldwani: आयकर भवन हल्द्वानी में 24 अगस्त 2026 को प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उत्तर प्रदेश पूर्वी, लखनऊ प्रभार की राजभाषा संगोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यालय मुख्य आयकर आयुक्त, बरेली के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान आयकर आयुक्त हल्द्वानी नरेन्द्र सिंह जंगपागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत हल्द्वानी प्रभार के आयकर अधिकारियों, रेंज प्रमुखों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद अधिकारियों ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान आयकर आयुक्त नरेन्द्र सिंह जंगपागी ने उपनिदेशक राजभाषा नरेन्द्र नारायण पाण्डेय एवं अन्य सहायक निदेशकों का स्वागत किया।

उपनिदेशक राजभाषा नरेन्द्र नारायण पाण्डेय ने अधीनस्थ कार्यालयों से प्राप्त रिपोर्टों की समीक्षा करते हुए उनमें पाई गई विसंगतियों को दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। प्रधान आयकर आयुक्त ने सभी रेंज प्रमुखों और आयकर अधिकारियों को अपने कार्यालयों में राजभाषा नीति का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा गृह मंत्रालय के वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला में सहायक निदेशक राजभाषा मकरध्वज मौर्य, अरविंद यादव और रहमत इस्लाम ने प्रतिभागियों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस दौरान संसदीय राजभाषा समिति की प्रश्नावली भरने को लेकर विशेष कार्यशाला भी आयोजित की गई। अपर आयकर आयुक्त परिक्षेत्र एक जितेन्द्र कुमार सोनकर ने कार्यालयों में राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी राहुल शुक्ला ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *