Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: नैनीताल पुलिस का नशे पर प्रहार जारी, मुखानी पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा

Haldwani: नैनीताल पुलिस का नशे पर प्रहार जारी, मुखानी पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल पुलिस नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार तेज कर रही है। इसी क्रम में मुखानी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मुखानी थाना पुलिस ने अभियुक्त पृथ्वीराज थापा उर्फ पप्पू हड्डी (पुत्र स्व. महेंद्र सिंह थापा, निवासी उत्सव निवास, पीलीकोठी, मुखानी) को 12.35 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। उसे उत्सव भवन, पालीकोठी रोड, मुखानी के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *