Headlines

Haldwani: आचार संहिता उल्लंघन पर सात विभागों को नोटिस, ध्वनि प्रदूषण रोकने के सख्त निर्देश

Haldwani News
शेयर करे-

Haldwani: राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने जानकारी दी कि निकाय चुनाव के मद्देनज़र प्रदेशभर से विभिन्न विभागों ने आचार संहिता के तहत अनुमतियों की मांग की थी। इनमें से आवश्यक अनुमतियां जारी कर दी गई हैं, जबकि कई प्रस्ताव रद्द कर दिए गए हैं।

आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में सात विभागों और संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। इनमें से तीन ने अपने जवाब भेज दिए हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है। अन्य विभागों से जवाब प्राप्त होने के बाद आयोग नियमानुसार निर्णय लेगा।

इसके अलावा, सभी जिलाधिकारियों को ध्वनि प्रदूषण और सरकारी संपत्ति विरूपण रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *