Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नव प्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास पर जोर

Haldwani: हल्द्वानी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नव प्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास पर जोर
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में नव प्रवेशित छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय द्वारा पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान संचालित शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न सहगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सहगामी गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है, जिसके सकारात्मक परिणाम लगातार देखने को मिल रहे हैं।

इस अवसर पर विभिन्न संसाधन व्यक्तियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनके महत्व को रेखांकित किया। त्रिभुवन बिष्ट ने स्कूल सिनेमा के माध्यम से लघु फिल्मों द्वारा कहानी कहने की कला से बच्चों के मानसिक विकास पर प्रकाश डाला। वहीं वंडर ब्रेन की कृतिका त्रिपाठी ने व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। जस्ट फ्रेंच चैट के महेंद्र विक्रम साह ने फ्रेंच भाषा के बढ़ते महत्व को बताते हुए विद्यालय की इस पहल को सराहनीय बताया।

इसके अलावा चैयमा मैक, चार्ली पोमरय और श्रेष्ठ पाण्डेय ने प्रारंभिक शिक्षा के दौरान खेलों से जुड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि खेल बच्चों के अनुशासन, आत्मविश्वास और समग्र विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में सुरेश चन्द्र मिश्रा, महेश जोशी, प्रदीप मित्रा, सीमा परिहार, नीमा पाण्डेय, बीसी सती, तनूजा भट्ट, मंजू जोशी, कोमल बिष्ट, आईडी जोशी, केसी पन्त, रुचिता पाण्डेय, सुनीता तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *