Headlines

Haldwani: महिला दिवस पर हल्द्वानी में अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता, कमिश्नर दीपक रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Haldwani: महिला दिवस पर हल्द्वानी में अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता, कमिश्नर दीपक रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को किया सम्मानित
शेयर करे-

Haldwani: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में ‘मेरा युवा भारत’ नैनीताल और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अस्मिता खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों के लिए फन जुंबा का विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शिरकत की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कमिश्नर दीपक रावत ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहां महिलाओं की भागीदारी न दिखाई देती हो।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और उनके लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पिंक टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में डॉल्वी तेवतिया, खेल विभाग की कोच तनुजा आर्या सहित खेल विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *