Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Kichha: किच्छा की बेटी शांभवी ने रचा इतिहास, यूपीएससी में 46वीं रैंक हासिल कर बनीं आईएएस

Kichha: किच्छा की बेटी शांभवी ने रचा इतिहास, यूपीएससी में 46वीं रैंक हासिल कर बनीं आईएएस
शेयर करे-

Kichha: विधानसभा क्षेत्र किच्छा के बसंत गार्डन की 26 वर्षीय शांभवी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 46वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

शांभवी की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. गणेश उपाध्याय ने उनके घर पहुंचकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने शांभवी के माता-पिता की सराहना करते हुए कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और उचित मार्गदर्शन देने से ही इस प्रकार की असाधारण उपलब्धियां संभव होती हैं। उन्होंने कहा कि शांभवी की सफलता देशभर के युवाओं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

शांभवी की शिक्षा भी बेहद उत्कृष्ट रही है। उन्होंने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया। डॉ. उपाध्याय ने विश्वास जताया कि भविष्य में जब शांभवी उत्तराखंड में जिलाधिकारी बनेंगी तो अपनी प्रतिभा और ईमानदारी के बल पर मुख्य सचिव जैसे सर्वोच्च प्रशासनिक पद तक भी पहुंच सकती हैं।

अपने साक्षात्कार के दौरान शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखते हुए युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक सेवा में आने का उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी शांभवी ने यूपीएससी परीक्षा में 445वीं रैंक हासिल कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था। अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर उन्होंने तीसरे प्रयास में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। शांभवी के नाना ने कहा कि उन्हें अपनी पोती की इस सफलता पर बेहद गर्व है। वहीं शांभवी ने कहा कि यदि उत्तराखंड उनका कर्मक्षेत्र बनता है तो वह विशेष रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रभावी कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *