Haldwani: श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बीती रात हुई चोरी की घटना का हल्द्वानी पुलिस ने महज 10 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। मंदिर से चोरी हुई भगवान गणेश, शिव परिवार, गोलज्यू महाराज समेत कई पीलीधातु व तांबे की मूर्तियां, पूजा सामग्री और नगद राशि को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
घटना का विवरण
दिनांक 16 अप्रैल की रात, कोतवाली परिसर के निकट स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का दरवाज़ा तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा गणेश जी की मूर्ति, शिवलिंग, दीपक, लोटे, परात, गदा, सिंहासन, और ₹2000 नकद चुरा लिए गए। इस संबंध में श्री भावेश जोशी की शिकायत पर एफआईआर संख्या 114/2025, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
तेज़ कार्रवाई में जुटी पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद मीणा के आदेश पर एसपी सिटी हल्द्वानी, एएसपी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने त्वरित सुरागरसी, CCTV फुटेज की समीक्षा और लगातार प्रयासों के बाद प्रेम टॉकीज के पास एक निर्माणाधीन इमारत से आरोपी रिजवान पुत्र इस्तियाक (21), निवासी वार्ड 14, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा को चोरी के पूरे सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बरामद सामग्री
पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया:
- गणेश, शिवलिंग, नटराज, गोलज्यू, नाग, नंदी आदि की पीलीधातु मूर्तियां
- दीपक, लोटा, परात (तांबे व पीलीधातु)
- गदा, बांसुरी, सिंहासन (पीलीधातु)
- ₹1500 नगद
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
रिजवान एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ हल्द्वानी थाना क्षेत्र में कुल 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
- व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद (कोतवाली हल्द्वानी)
- उ0नि0 अनिल कुमार (चौकी प्रभारी, भोटिया पड़ाव)
- कानि0 अनिल गिरी
- कानि0 धीरेन्द्र सिंह अधिकारी
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
