Headlines

Haldwani: हेमंत द्विवेदी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे

Haldwani: हेमंत द्विवेदी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे
शेयर करे-

Haldwani: श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद हेमंत द्विवेदी पहली बार हल्द्वानी पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में छोलिया नृत्य, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक अंदाज़ में उनका अभिनंदन किया गया।

बीजेपी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने हेमंत द्विवेदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हेमंत द्विवेदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

चारधाम यात्रा के संबंध में द्विवेदी ने जानकारी दी कि अब तक 36 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि केवल बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में ही अब तक 11 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर समिति निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही तीर्थ पुरोहितों से संवाद भी किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

For latest news updates click here 

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *