Headlines

Haldwani: गौलापार होटल में 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, फेसबुक लाइव में पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Haldwani: गौलापार होटल में 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, फेसबुक लाइव में पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
शेयर करे-

Haldwani: गौलापार स्थित एक होटल में 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह ने फेसबुक लाइव कर उधमसिंह नगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उन्होंने एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों पर पैसे लेकर दबाव बनाने और उत्पीड़न का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार सुखवंत सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ होटल में ठहरे हुए थे। उनकी पत्नी प्रदीप कौर का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि काशीपुर में प्रॉपर्टी डीलर द्वारा चार करोड़ रुपये के कथित फर्जीवाड़े और पुलिस के दबाव के चलते सुखवंत सिंह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।

घटना की सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *