Headlines

Haldwani: आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में ढाबे पर छापा, 109 पव्वा अवैध शराब के साथ आरोपी दबोचा

Haldwani: आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में ढाबे पर छापा, 109 पव्वा अवैध शराब के साथ आरोपी दबोचा
शेयर करे-

Haldwani: बरेली रोड स्थित एक ढाबे पर आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान मौके से 109 पव्वा देसी और विदेशी शराब के साथ बियर भी जब्त की गई। मामले में अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते शनिवार को विभाग द्वारा सघन चेकिंग एवं दबिश अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों की गहन जांच करते हुए यह कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद पूर्व में भी इसी प्रकार के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह अवैध शराब कारोबार में लगातार संलिप्त रहा है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट, उप निरीक्षक रुचिका कांडपाल, कैलाश जोशी सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *