Headlines

Bhimtal: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्वीकृत किए 1.56 करोड़, रामगढ़ ब्लॉक के दो मोटर मार्गों का होगा डामरीकरण

Bhimtal: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्वीकृत किए 1.56 करोड़, रामगढ़ ब्लॉक के दो मोटर मार्गों का होगा डामरीकरण
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक में लंबे समय से जर्जर पड़े दो मोटर मार्गों के सुधारीकरण और डामरीकरण को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। सुरमाने बैंड से मल्ला गहना तथा शीतला से छतोला मोटर मार्ग की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, विशेषकर बरसात के दौरान स्थिति और भी बदतर हो जाती थी, जब वाहन कीचड़ में फंस जाते थे।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बार-बार की गई मांग को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को इन सड़कों के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। अब इन दोनों मोटर मार्गों के डामरीकरण के लिए कुल 1 करोड़ 56 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।

शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि जल्द ही दोनों मार्गों पर डामरीकरण और सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों में क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण का कार्य लगातार जारी है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो।

सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने पर क्षेत्रीय जनता ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उन्हें बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *