Haldwani: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अंतर्गत सात दिवसीय भारतीय भाषा शिविर का समापन आज सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में हुआ। शिविर का उद्देश्य छात्रों को एक नई भारतीय भाषा सीखने के लिए प्रेरित करना था, जिससे वे भारत की सांस्कृतिक, भौगोलिक और खान-पान संबंधी विविधता को बेहतर ढंग से समझ सकें।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रविंद्र रौतेला ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामान्य अभिवादन, वर्तनी, बोलचाल का अभ्यास, बस चालक से संवाद, लोक संस्कृति में भाषा का योगदान, पारंपरिक व्यंजन निर्माण, भारतीय सेना और स्थानीय इतिहास से जुड़े वीरों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
शिविर के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने शिविर में सीखी गई नई चीजों को अपने अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने इस प्रकार के शिविरों के आयोजन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और बच्चों में भाषा व संस्कृति के प्रति रुचि जगाने के प्रयासों की सराहना की।
समापन समारोह में सुरेश चंद्र मिश्र, महेश चंद्र जोशी, प्रदीप मित्रा, पुष्कर सिंह राजपूत, रुचिता पांडे, मोहन चंद्र जोशी, मंजू जोशी, तुलसी शर्मा, शीला बिष्ट, त्रिभुवन जोशी, एस.एस. कपकोटी, बी.सी. सती, कोमल बिष्ट, नीमा पांडेय, उदिता पांडेय, पूनम बिष्ट, दीपक जोशी, लीला रावत, निपुण नाथ, भूमिका तिवारी, सीमा परिहार, आई.डी. जोशी, टी.सी. पांडेय, सुनीता तिवारी, प्रकाश शर्मा, ईशा जंगपांगी, तनूजा भट्ट, हेमा तिवारी, वी.एस. बजेठा, ऋचा कर्नाटक, मीनाक्षी पुंडीर सहित अनेक अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
