Haldwani: पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर हल्द्वानी प्रेस क्लब ने उजाला सिग्नस और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से अपने प्रांगण में चिकित्सा शिविर का आयोजन कर समाज सेवा की मिसाल पेश की। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। मुख्य विकास अधिकारी ने पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रेस क्लब की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता न केवल सूचना का माध्यम है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी इसकी अहम भूमिका है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रेस क्लब का यह प्रयास पत्रकारिता की जिम्मेदार और संवेदनशील भूमिका को दर्शाता है। उन्होंने समाजहित में जनसहभागिता को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
नगर विधायक सुमित हृदयेश ने निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता को लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि प्रेस क्लब के रचनात्मक कार्यों में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा।
नगर आयुक्त रिचा सिंह, एसडीएम राहुल साह, शिक्षाविद पी.के. रौतेला, अमर उजाला के महाप्रबंधक अमित जी और संपादक प्रेम प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने पत्रकारिता दिवस की बधाई दी और प्रेस क्लब के कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर प्रेस क्लब हल्द्वानी के अध्यक्ष संजय तलवार, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी,महामंत्री रवि दुर्गापाल, मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी,कोषाध्यक्ष अजय चौहान सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें तारा चंद्र गुर्रानी, एम. हसनैन, अनुराग वर्मा, गोपाल जोशी, अरविन्द मालिक, दलीप गड़िया, गौरव गुप्ता, विशाल शर्मा, दीपक भंडारी, शाहवेज, भगवान सिंह गंगोला, गिरीश गोस्वामी, प्रमोद बमेठा, सुनील तलवार, नीरु भल्ला, प्रवीण चोपड़ा, चंद्रेश पांडेय, कैलाश पाठक, अमित उप्रेती, मनोज पांडेय, आशुतोष कोकला, सोनू पंडित, किरण हसनैन, राहुल दरमवाल, सलीम खान, सरताज आलम, मनोज तलवार और मोनिका शर्मा जैसे सक्रिय सदस्य शामिल थे।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar



