Headlines

Haldwani: इन्फ्लूएंसर ज्योति अधिकारी को कोर्ट से लगातार दूसरे दिन भी झटका, जमानत याचिका खारिज

Haldwani: इन्फ्लूएंसर ज्योति अधिकारी को कोर्ट से लगातार दूसरे दिन भी झटका, जमानत याचिका खारिज
शेयर करे-

Haldwani:  सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ज्योति अधिकारी को न्यायालय से आज भी कोई राहत नहीं मिल सकी। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से नैनीताल पुलिस द्वारा की गई मजबूत पैरवी के चलते न्यायालय ने जमानत देने से इनकार कर दिया।

कोर्ट के फैसले के बाद साफ हो गया है कि ज्योति अधिकारी को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। मामले में पुलिस की ओर से प्रस्तुत तथ्यों और साक्ष्यों को न्यायालय ने गंभीरता से लिया।

इसी बीच ज्योति अधिकारी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मुखानी थाने में उनके खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की गई है। बताया गया है कि गवाह और वादिनी को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकाने के आरोप सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने स्वयं वादी बनते हुए नया मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ज्योति अधिकारी के खिलाफ रुद्रपुर, खटीमा, सितारगंज और अल्मोड़ा में भी पहले से कई एफआईआर दर्ज हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों ने इस प्रकरण को और गंभीर बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *